पिलर आॅफ यूनिटी के 16 चेहरों ने दिया मानवता का संदेश

जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में चल रहे जयपुर कला महोत्सव में पिलर आॅफ यूनिटी दर्शकों के बीच छाया रहा।

Scroll down for more.!

जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में चल रहे जयपुर कला महोत्सव में पिलर आॅफ यूनिटी दर्शकों के बीच छाया रहा। हालांकि जयपुर कला महोत्सव 21 जनवरी से शुरू हो रहा है लेकिन पेपर और आयरन के कॉम्बिनेशन से बनी 8.5 फुट उंची पिलरनुमा यह कृति अभी से हॉट फेवरेट बनी हुई है। यह कलाकृति बनाई है जम्मू के वरूण कुमार ने जो पिछले चार साल से जयपुर के स्कूल आॅफ आर्ट में स्कल्पचर की फैकल्टी के रूप में कार्य कर रहे हैं। परिसर में एंट्री लेने के बाद डूंगरपुर हट के पास इसे स्थापित किया गया है। इस पिलर के चारों ओर जाति और धर्म विहीन 16 चेहरे लगाए गए हैं जो एक दूसरे को कनेक्ट भी करते दिखाई देते हैं। साढ़े आठ फुट उंचा यह पिलर यहां आने वाले को जाति और धर्म विहीन समाज का संदेश देता प्रतीत होता है।

वरूण का कहना है कि आज के समय में धर्म और जाति विहीन समाज की रचना सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस भावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस पिलर का निर्माण किया है। इस पिलर के लिए पहले आयरन का फ्रेम तैयार कर उनके उपर क्ले परत तैयरर करके उस पर पीओपी किया। अंत में हरे कागज की परत तैयार कर आयरन के इस फ्रेम को पिलर का रूप दिया गया है। इसमें लगे चेहरे भी क्ले, पीओपी और कागज की परत से तैयार किए गए हैं।

Tags

See Also