oh my rajasthan! logo
 

उदयपुर की ‘फूलों की घाटी’, पर्यटन व एडवेंचर से है भरपूर

उदयपुर शहर से 9 किमी दूर वन क्षेत्र अम्बेरी में 80 हैक्टर भू भाग पर पूर्व में चीरवा घाटे से गुजरती 3400 मीटर लम्बाई पर विकसित फूलों की घाटी न केवल नया पर्यटन स्थल है अपितु एक एडवेंचर से भरपूर जगह भी है।

Scroll down for more.!

Advencher in Velly of Flowers-Udaipur

Advencher in Velly of Flowers-Udaipur

उदयपुर शहर से 9 किमी दूर वन क्षेत्र अम्बेरी में 80 हैक्टर भू भाग पर पूर्व में चीरवा घाटे से गुजरती 3400 मीटर लम्बाई पर विकसित फूलों की घाटी न केवल नया पर्यटन स्थल है अपितु एक एडवेंचर से भरपूर जगह भी है। हाल ही में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने हाल ही में शहर के समीप चीरवा घाटा क्षेत्र में नगर वन उद्यान ‘फूलों की घाटी’ का लोकार्पण किया। वैसे तो पर्यटन स्थल का टिकट काफी कम रखा गया है लेकिन आमजन को स्थल से जोड़ने के लिए माह में एक दिन निःशुल्क प्रवेश भी दिया जाने की योजना है। यहां मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष विजय गोधा ने 25 फीट की शिव प्रतिमा की स्थापना की हामी भरी है।

एडवेंचर से रोमांच भर देगी ‘जिप लाइन’

फूलों की घाटी स्थल में सबसे आकर्षक है ‘जिप लाइन’। इसकी लंबाई 375 मीटर है। पर्यटन व केफेटेरिया छोर से गोरेला व्यू प्वाइंट तक स्थापित की गई जिप लाइन गहरी खाई में ऊंचाई से गुजरने का रोमांच देगी। इसके अलावा, नेचर ट्रेल, हिल साईकिल, केफेटेरिया, चार स्थानों पर नेचर व्यू प्वांइंट, मध्य में इन्टर प्रिटेशन सेंटर, पुराने दरवाजे को हेरिटेल संरक्षण का रुप देते हुए पुनरुद्धार किया गया है।

यह होगा एंट्री चार्ज

वयस्कों के लिए 30 रुपए

विद्यार्थियों के लिए 10 रुपए

विदेशी नागरिकों के लिए 100 रुपए

कैमरे के लिए 50 रुपए

वीडियो कैमरे के लिए 100 रुपए

हिल साइकिल के लिए 50 रुपए प्रति घंटा तथा

जिप लाइन के लिए 200 रुपए प्रति व्यक्ति।


Tags

adventure tour in rajasthan bjp breaking news in hindi flowers valley in udaipur hindi news home minister gulab chand kataria home minister gulabchand kataria mavli mla dalichand dangi news in hindi rajasthan government rajasthan hindi news real time news real time udaipur city news tourist destination valley of flowers in udaipur udaipur district chief shantilal meghwal udaipur hindi news udaipur latest news udaipur mp arjunlal meena udaipur news udaipur news in hindi udaipur rural mla phool singh meena valley of flowers उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा उदयपुर जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल उदयपुर समाचार उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया फूलों की घाटी फूलों की घाटी उदयपुर मावली विधायक दलीचंद डांगी राजस्थान राजस्थान समाचार राजस्थान सरकार उदयपुर फूलों की घाटी velly of flowers velly of flowers in udaipur

See Also

News

rajasthan tourist diaries

सुर्खियां

rajasthan tourist diaries
Contact Us
Oh My Rajasthan !
:
Maroon Door Communications Private Limited,
520-522, North Block, Tower-2,
World Trade Park,
Jaipur, Rajasthan,
India 302017
:
0141 - 2728866
Quick Links
Follow Us
oh my rajasthan! instagram
Get In Touch

Copyright Oh My Rajasthan 2016