बीपीएल परिवारों को हर महीने मिलेगी 50 यूनिट मुफ्त बिजली

राजस्थान के बीपीएल परिवारों को अब से प्रदेश सरकार की ओर से हर महीने 50 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी।

Scroll down for more.!

राजस्थान के बीपीएल परिवारों को अब से प्रदेश सरकार की ओर से हर महीने 50 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ एक हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों कों ऑन डिमांड कृषि कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा टीएसपी एरिया के बीपीएल परिवारों के लिए रखी गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की है। राजे गुरुवार को प्रतापगढ़ में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा विश्व आदिवासी कल्याण दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। विश्व आदिवासी दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक 9 अगस्त को अवकाश भी घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि टीएसपी एरिया के सभी 40 ब्लॉक में गोविंद गुरु के नाम से सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने आयोजकों से विश्व आदिवासी समारोह को भविष्य में भी धूमधाम से मनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने इस अवसर पर विभिन्न परीक्षाओंं में अच्छे अंक लाने वाले और खेल प्रतियोगताआें के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनजाति क्षेत्र में 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में 65 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को स्कूटी वितरित कीं।

इस मौके पर जनजाति विकास विभाग मंत्री नंदलाल मीणा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों के कल्याण के नाम पर कई विभाग और संस्थाएं बनीं, लेकिन सार्वजनिक रूप से पहली बार ऐसा ऐतिहासिक आयोजन मुख्यमंत्री की पहल पर प्रतापगढ़ में हो रहा है। उन्होंने टीएसपी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर खोले गए छात्रावासों का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने जनजाति कल्याण के लिए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व आदिवासी कलाकारों द्वारा स्वांग और गवरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर विधायक गौतम मीणा, जिला प्रमुख सारिका मीणा, राजस्थान जनजाति आयोग की अध्यक्ष प्रकृति खराड़ी, जनृजाति विकास विभाग के आयुक्त  à¤­à¤µà¤¾à¤¨à¥€ सिंह देथा, सभापति कमलेश डोसी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

Tags

See Also