oh my rajasthan! logo
 

राजस्थान से गुजरेंगे तीन एक्सप्रेस-वे, मुख्यमंत्री से मिली सहमति

केन्द्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा भटिण्डा-अजमेर, दिल्ली-वडोदरा और अमृतसर-काण्डला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाए जाना प्रस्तावित हैं।

Scroll down for more.!

cm raje cmo meeting

सीएम निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान चर्चा करते हुई मुख्यमंत्री राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान से गुजरने वाले केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट पर सैद्धान्तिक सहमति दी है। अब जून माह के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री राजे और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक में इनको अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जा सके।

मुख्यमंत्री राजे ने शुक्रवार को अपने निवास पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में इन परियोजनाओं के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान में लक्ष्मणगढ़ (अलवर) से शुरू होकर दर्रा (झालावाड़) से गुजरने वाला दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पूर्वी राजस्थान के कई शहरों की दिल्ली, भोपाल तथा अहमदाबाद, वडोदरा से दूरी घटाएगा। साथ ही, राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में नोहर (हनुमानगढ़) से शुरू होकर अजमेर और किशनगढ़ को जोड़ने वाला भटिण्डा-अजमेर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और सांगरिया (हनुमानगढ़) से बीकानेर, बाड़मेर और सांचोर को गुजरात के बंदरगाहों से जोड़ने वाला अमृतसर-काण्डला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे राजस्थान की तस्वीर बदल देंगे।

मुख्यमंत्री के समक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबन्धक (तकनीकी) एल.पी. पादी ने इन परियोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिन बड़े कस्बों के पास से ये परियोजनाएं गुजरेंगी, उनको परियोजना मार्ग से जोड़ने के लिए अतिरिक्त सड़क निर्माण का भी प्रावधान प्रस्तावित है।

बैठक में सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, प्रमुख शासन सचिव आलोक, जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त वैभव गालरिया, जयपुर कलक्टर सिद्धार्थ महाजन, एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक (क्षेत्रीय कार्यालय) एमके जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags

news of rajasthan breaking rajasthan news daily rajasthan news hindi news hindi newspaper latest rajasthan news live hindi news news in hindi news of rajasthan nitin gadkari online hindi news rajasthan government rajasthan news headlines rajasthan news headlines in hindi rajasthan news in hindi upcoming highway projects in rajasthan vasundhara raje news एक्सप्रेस-वे राजस्थान एनएचएआई केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जयपुर रिंग रोड परियोजना तीन एक्सप्रेस-वे तीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान एक्सप्रेस-वे राजस्थान न्यूज राजे सरकार

See Also

News

rajasthan tourist diaries

सुर्खियां

rajasthan tourist diaries
Contact Us
Oh My Rajasthan !
:
Maroon Door Communications Private Limited,
520-522, North Block, Tower-2,
World Trade Park,
Jaipur, Rajasthan,
India 302017
:
0141 - 2728866
Quick Links
Follow Us
oh my rajasthan! instagram
Get In Touch

Copyright Oh My Rajasthan 2016