मोटू-पतलू, चाचा चौधरी और टॉम एंड जैरी कर रहे मतदान की अपील

स्वीप प्रदर्शनी के अंतर्गत लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किए गए नवाचारों को दर्शाया गया है।

Scroll down for more.!

जयपुर के एसएमएस कन्वेंशन सेंटर में निर्वाचन विभाग की ओर से लगाई स्वीप प्रदर्शनी का भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने आज फीता काटकर उद्घाटन किया। स्वीप प्रदर्शनी के अंतर्गत लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किए गए नवाचारों को दर्शाया गया है। यहां मोटू-पतलू, चाचा चौधरी और टॉम एंड जैरी जैसे कार्टून पात्रों के दिलचस्प संवादों के माध्यम से भी युवाओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के प्रयासों की झलक देखने को मिली। वोटर भायलो, छोटा भीम संग मतदान, वोटू की अपील के कटआउट प्रदर्शनी के आकर्षण का केंद्र रहे। मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु कहीं रंगोली तो कहीं वॉकाथन, कहीं सांप-सीढ़ी के खेल से तो कहीं स्थानीय बोली में नारे, जिंगल और लोकगीतों के माध्यम से वातावरण निर्माण किया जा रहा है। 

इन नवाचारों से पूरे प्रदेश में मतदाताओं के बीच मताधिकार के महत्व का संदेश पहुंच रहा है। प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों में संचालित की जा रही स्वीप गतिविधियों को खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में महिला जागरूकता अभियान, दिव्यांगजन के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास, सी विजिल एप के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही स्वीप गतिविधियों में प्रयुक्त विभिन्न प्रचार सामग्रियों को भी आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

Read more: 18 नवम्बर को मनाया जाएगा राज्य सड़क सुरक्षा दिवस


Tags

See Also