एशियन पैरा गेम्स में सुंदर सिंह गुर्जर को रजत, झाझरिया चौथे स्थान पर

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में राजस्थान के सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों के एफ-46 वर्ग में जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में रजत पदक जीता।

Scroll down for more.!

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें सबसे उपर है सुंदर सिंह गुर्जर जिन्होंने खेलों के पांचवे दिन गुरुवार को पुरुषों के एफ-46 वर्ग में जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में रजत पदक जीता। उन्होंने बुधवार को डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता था। एफ-46 विकलांगता शरीर के ऊपरी हिस्से के किसी अंग की कमजोरी से जुड़ा है। इसी प्रतियोगिता में पैरालंपिक में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता राजस्थान के ही देवेंद्र झाझरिया चौथे स्थान पर रहे।

Read more: शिक्षा के क्षेत्र में 26वें नंबर से दूसरे नंबर पर आया राजस्थान

जेवलिन थ्रो में गुर्जर ने अपने पांचवें प्रयास में 61.33 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। श्रीलंका के दिनेश हेराथ ने 61.84 मीटर के साथ स्वर्ण और भारत के रिंकू ने 60.92 मीटर के साथ कांस्य पर कब्जा किया। पिछली बार के रजत पदक विजेता और खेल रत्न पुरस्कार विजेता झाझरिया ने इस सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 59.17 मीटर भाला फेंका लेकिन यह पदक जीतने के लिये पर्याप्त नहीं था। वह चौथे स्थान पर रहे।

पैरा गेम्स में सोना जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने संदीप चौधरी

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के पास मेहाड़ा जाटूवास के रहने वाले संदीप चौधरी ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने मंगलवार को एशियन पैरा गेम्स में तीसरे प्रयास में 60.01 मीटर की थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संदीप देश के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिसने पैरा गेम्स के जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीता है।

Read more: आमेर महल में पर्यटक नहीं कर सकेंगे गजराज की सवारी


Tags

See Also