भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बीकानेर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।

Scroll down for more.!

भारत-पाक बॉर्डर पर राजस्थान में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के लिए यह दशहरा खास रहने वाला है। दरअसल, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बीकानेर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री एक रात सीमा पर स्थित चौकी में ठहरेंगे और अर्धसैनिक बल के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। वे जवानों से उन्हें मिल रही सुविधाओं और सीमा क्षेत्र में आ रही चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने इस दौरे पर बीकानेर में शस्त्र पूजा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सिंह का यह दौरा बीएसएफ जवानों में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगा।

Read more: à¤œà¤¯à¤ªà¥à¤° की चांदनी जैन ने बढ़ाया देश का गौरव, दुनिया के 10 स्टार्टअप में बनाई जगह

बीएसएफ के राजस्थान सीमान्त के जोधपुर स्थित मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन के दौरे के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेगे। वह जवानों के साथ त्योहार मनाने से पहले बॉर्डर आउट पोस्ट पर रात्रि विश्राम करेंगे। गृहमंत्री सीमा सुरक्षा बल  à¤•े साथ 19 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाएंगे। इसके अलावा सिंह बॉर्डर आउट पोस्ट पर शस्त्र पूजा करेंगे। बता दें, शस्त्र पूजा दशहरे के त्योहार का एक हिस्सा होता है। दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय के तौर पर मनाया जाता है।

अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह जवानों के संवाद करने के अलावा सीमा क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। इस क्षेत्र में जवानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में जवानों से ही सुनेंगे। यह पहला अवसर होगा जब देश का कोई गृहमंत्री सीमा पर तैनात जवानों के बीच दशहरा मनाएंगा। राजनाथ सिंह इससे पहले भी सीमा पर जवानों के साथ समय बीता चुके हैं।

Read more: इस महीने घरों में दस्तक देंगे ये त्योहार, जानिए इनके बारे में...

Tags

See Also