oh my rajasthan! logo
 

राजस्थान हज मित्र एप पर मिलेंगी हज यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी

आज अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग मंत्री डॉ.अरुण चतुर्वेदी शासन सचिवालय में राजस्थान हज मित्र एप को लॉन्च किया। एप काफी आसान है और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Scroll down for more.!

Rajasthan Haj Mitra App

Rajasthan Haj Mitra App

प्रदेश से हज जाने वाले हाजियों/यात्रियों के लिए राजस्थान सरकार ने एक अच्छी और अनोखी सौगात दी है। आज अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग मंत्री डॉ.अरुण चतुर्वेदी शासन सचिवालय में राजस्थान हज मित्र एप को लॉन्च किया। इस एप के माध्यम से  à¤¹à¤œ के दौरान यात्रियों को हज से सम्बन्धित सभी जानकारियां और दिशा निर्देशों की सूचना मिल सकेगी। एप काफी आसान है और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस मौके पर डॉ.चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान हज मित्र एप से हज यात्री को हज यात्रा के दौरान अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हज यात्री हज के दौरान हज से सम्बन्धित सभी जानकारियां हज मित्र एप के माध्यम से तुरन्त प्राप्त कर सकेंगे। यहां तक की हज यात्री तत्काल अपने कवर नम्बर जारी होने की जानकारी, हज यात्रियों को कुर्रा से सम्बन्धित सूचना, चयनित/अचयनित हज यात्री की सूचना, चयनित हज यात्रियों की टीकारण, ट्रेनिंग, फ्लाईट की सूचना एवं समय-समय पर जारी हज से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों की सूचना प्राप्त भी कर सकेंगे। हज के दौरान एप की सहायता से खादिम उल हुज्जाज से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान भी पाएंगे।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग की संयुक्त सचिव प्रतिभा पारीक, अल्प विभाग के निदेशक कैलाश बैरवा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tags

jaipur news unique gift rajasthan haj mitra app hajies social justice and empowerment minister arun chaturvedi rajasthan state haj committee chairman amin pathan amin pathan hajyatra haj house jaipur haj jaipur hindi news rajasthan hindi news जयपुर समाचार राजस्थान समाचार हजयात्रा हज राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग मंत्री डॉ अरुण चतुर्वेदी hindi news news in hindi breaking news in hindi jaipur news jaipur news in hindi real time jaipur city news real time news jaipur news khas khabar jaipur news in hindi अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग मंत्री डॉ.अरुण चतुर्वेदी अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग मंत्री डॉ.अरुण चतुर्वेदी

See Also

News

rajasthan tourist diaries

सुर्खियां

rajasthan tourist diaries
Contact Us
Oh My Rajasthan !
:
Maroon Door Communications Private Limited,
520-522, North Block, Tower-2,
World Trade Park,
Jaipur, Rajasthan,
India 302017
:
0141 - 2728866
Quick Links
Follow Us
oh my rajasthan! instagram
Get In Touch

Copyright Oh My Rajasthan 2016