oh my rajasthan! logo
 

प्रधानमंत्री मोदी के जयपुर दौरे पर लाभार्थियों का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाएगी राज्य सरकार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक दिवसीय राजस्थान दौरे को लेकर राजधानी जयपुर में खास तैयारियां चल रही है। पीएम मोदी का आगामी 7 जुलाई को जयपुर का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है।

Scroll down for more.!

PM Narendra Modi and Rajasthan CM Vasundhara Raje

PM Narendra Modi and Rajasthan CM Vasundhara Raje

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक दिवसीय राजस्थान दौरे को लेकर राजधानी जयपुर में खास तैयारियां चल रही है। पीएम मोदी का आगामी 7 जुलाई को जयपुर का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इसी को लेकर इन दिनों राजधानी स्थित अमरूदों के बाग में तैयारियां जोरों पर है। राज्य सरकार चाहती है कि सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाए। मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर बीजेपी की सत्ता और संगठन ने तैयारियां को अंतिम रूप देने के लिए टीम भी बनाई है जो इन कार्यों को देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में केन्द्र और राज्य सरकार की बारह फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों समेत सत्ता और संगठन के जुडे़ पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपने प्रस्तावित जयपुर दौरे पर राजधानी जयपुर के स्मार्ट सिटी के कार्यों को देखेंगे। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी पीएम केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही उन चुनिंदा 12 सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे और सीधा संवाद कर फीडबैक भी लेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर बीजेपी का सत्ता और संगठन दोनों तैयारियों में जुटे हैं। राजस्थान बीजेपी की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लाभार्थी पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले यह दौरा प्रदेश बीजेपी के लिए लाभदायक साबित होगा।

Tags

jaipur news rajasthan news narendra modi pm modi in jaipur prime minister narendra modi नरेंद्र मोदी जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर narendra modi jaipur news jaipur visit of pm modi pm modi in jaipur prime minister narendra modi chief secretary db gupta dgp rajasthan op op galhotra jaipur hindi news jaipur latest news rajasthan hindi news rajasthan government जयपुर समाचार राजस्थान समाचार राजस्थान सरकार पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम की जयपुर यात्रा मोदी डीजीपी ओपी गल्होत्रा मुख्य सचिव डीबी गुप्ता hindi news news in hindi breaking news in hindi jaipur news jaipur news in hindi real time jaipur city news real time news jaipur live jaipur news in hindi

See Also

News

rajasthan tourist diaries

सुर्खियां

rajasthan tourist diaries
Contact Us
Oh My Rajasthan !
:
Maroon Door Communications Private Limited,
520-522, North Block, Tower-2,
World Trade Park,
Jaipur, Rajasthan,
India 302017
:
0141 - 2728866
Quick Links
Follow Us
oh my rajasthan! instagram
Get In Touch

Copyright Oh My Rajasthan 2016