oh my rajasthan! logo
 

नवरात्रा में बंद रहेगा आमेर का नाईट टूरिज्म, नही मिलेगी हाथी सवारी

जयपुर शहर स्थित आमेर के प्रसिद्ध शिलामाता मंदिर में नवरात्र मेले के दौरान पर्यटकों को 10 दिन तक हाथी की सवारी और नाइट टूरिज्म की सुविधा नहीं मिल पायेगी।

Scroll down for more.!

amer fort night tourism

नवरात्र के दौरान उपलब्ध नहीं हो पायेगा आमेर में नाईट टूरिज्म

राजस्थान की राजधानी जयपुर घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को अगले एक सप्ताह से ज्यादा समय तक हाथी की सवारी और नाइट टूरिज्म का लुत्फ उठाने से वंचित रहना पड़ेगा। अगले 10 दिनों के दौरान जयपुर आने वाले पर्यटकों निराशा हाथ लगेगी। आमेर के प्रसिद्ध शिलामाता मंदिर में नवरात्र मेला लगने की वजह से 10 दिन तक हाथी की सवारी और नाइट टूरिज्म की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पायेगी। हालांकि, 27 मार्च से पर्यटक फिर से लाभ उठा सकेंगे।

आमेर महल अधीक्षक पंकज धरेन्द्र ने बताया कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए अप्रैल से हाथी की सवारी के निर्धारित शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि 17 मार्च से नवरात्र मेले के दौरान होने वाली भीड़ के कारण 26 मार्च तक हाथी की सवारी और नाइट टूरिज्म बंद रखने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अधीक्षक धरेन्द्र ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए 18 से 25 मार्च के तक आमेर महल में विजिट के लिए बुकिंग व्यवस्था त्रिपोलिया गेट और सिंह पोल द्वार पर होगी। इस दौरान पर्यटकों की निकासी की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। नवरात्र के दौरान पर्यटकों की निकासी त्रिपोलिया गेट से होगी।

जयपुर में गर्मी के मौसम के दौरान बढ़ने वाले तापमान को देखते हुए हाथी की सवारी का रूटीन भी बदलने वाला है। आमेर महल अधीक्षक धरेन्द्र ने बताया कि अप्रैल में 7.00 बजे से 10.30 बजे तक प्रति हथनी की सवारी के तीन-तीन राउण्ड होंगे। वहीं, तापमान को देखते हुए मई और जून माह में सुबह 7.00 से 10.00 बजे तक प्रति हथनी की सवारी के दो-दो राउण्ड की ही अनुमति होगी।

Tags

rajasthan news navratri navratri 2017 durga pooja shardiya navratri-2017 jaipur news elephant ride in amer fort jaipur night tourism in amer fort jaipur navratri in jaipur shila mata temple amer fort jaipur jaipur hindi news rajasthan hindi news hindi news news in hindi breaking news in hindi jaipur news jaipur news in hindi real time jaipur city news real time news jaipur news live jaipur news in hindi rajasthan jaipur news rajasthan news news rajasthan amber fort amber elephent riding night tourism world tourism day news jaipur hindi news rajasthan hindi news jaipur hindi news राजस्थान हिन्दी न्यूज जयपुर हिन्दी न्यूज राजस्थान न्यूज जयपुर न्यूज राजस्थान राजस्थान समाचार जयपुर समाचार हिन्दी न्यूज आमेर फोर्ट हाथी की सवारी वर्ल्ड ट्यूरिज्म डे jaipur news in hindi latest jaipur news in hindi jaipur hindi samachar

See Also

News

rajasthan tourist diaries

सुर्खियां

rajasthan tourist diaries
Contact Us
Oh My Rajasthan !
:
Maroon Door Communications Private Limited,
520-522, North Block, Tower-2,
World Trade Park,
Jaipur, Rajasthan,
India 302017
:
0141 - 2728866
Quick Links
Follow Us
oh my rajasthan! instagram
Get In Touch

Copyright Oh My Rajasthan 2016