25 जनवरी को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जानिए

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। देश में प्रतिवर्ष 25 जनवरी को यह दिन गर्व के साथ मनाया जाता है। आज हम 9वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं।

Scroll down for more.!

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। देश में प्रतिवर्ष 25 जनवरी को यह दिन गर्व के साथ मनाया जाता है। आज हम 9वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं। लेकिन ऐसा क्यूं किया जाता है, यह कम ही लोग जानते हैं। ऐसा क्यों किया जाता है, इसकी वजह हम आपको बता देते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि 25 जनवरी, 1950 को 'भारत निर्वाचन आयोग' की स्थापना हुई थी। हालांकि 2010 तक इस दिन को कभी मनाया नहीं गया लेकिन 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपत‌ि प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 25 जनवरी को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' घोषित किया। असल में  à¤­à¤¾à¤°à¤¤ जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए यह दिवस मनाया जाने का फैसला लिया गया। इस आयोजन के दो प्रमुख विषय थे।

1.समावेशी और गुणात्मक भागीदारी और 

2.कोई मतदाता पीछे न छूटे।

इस दिवस को मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी होगी। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना, विशेषकर युवा मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार सुनिश्चित करना है।


Tags

See Also