राजस्थान के तीन शहरों में लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

नए साल से पहले राजस्थान के तीन शहरों के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराते हुए देखने को मिलेगा।

Scroll down for more.!

नए साल से पहले राजस्थान के तीन शहरों के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराते हुए देखने को मिलेगा। तिरंगा लगाने का कार्य अगले महीने से शुरु होगा और नए साल से पहले पूरा कर दिया जाएगा। इन तीनों शहरों का चयन सरकार की उस योजना के तहत किया गया है जिसमें देश के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया जाना है। इस योजना के तहत नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की ओर से देशभर में इसके लिए 75 रेलवे स्टेशनों का चयन हुआ है। इसमें राजस्थान के भी 3 शहरों के रेलवे स्टेशन को चुना है। इसमें राजस्थान का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन जयपुर जंक्शन, अजमेर रेलवे स्टेशन और जोधपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

Read more: à¤°à¤¾à¤œà¤¸à¥à¤¥à¤¾à¤¨ की बेजोड़ एवं बहुरंगी संस्कृति का प्रतीक है भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

इस संबंध में जानकारी देते हुए एनडब्ल्यूआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि 100 फीट राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का काम इस साल के अंत तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करते समय सभी आचार संहिता पर विचार किया जाएगा। इसे पूरी रोशनी में रखा जाएगा। ध्वज को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

बता दें, प्रदेश की राजधानी जयपुर स्थित सेंट्रल पार्क में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहरा रहा है। यह 207 फीट ऊंचा है जो देश का सबसे ऊंचा तिरंगा है। इसे वर्ष 2011 में सेंट्रल पार्क में लगाया गया था। इसका वजन 13 टन है। तिरंगे का आकार 72 फीट और चौड़ाई 48 फीट है। तिरंगे को तैयार करने में 321 स्क.मीटर पोलिस्टर कपड़े का इस्तेमाल हुआ है। केवल इस कपड़े का वजन 25 किलोग्राम है। इस प्रोजेक्ट का बजट 76 लाख रुपए आया है। सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले और नजदीक से गुजरने वालों के लिए यह एक गर्व एवं शान का प्रतीक है।

Read more: जलमहल पर रंगोली के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

Tags

See Also