किशनगढ़ हवाई अड्डे पर यात्रियों का होगा कलात्मक स्वागत

नव निर्मित किशनगढ़ हवाई अड्डे के सौंदर्यीकरण के लिए बणी-ठणी व सूफी कला का चुनाव

Scroll down for more.!

अजमेर: लंबे इंतजार के बाद किशनगढ़ हवाई अड्डा अपने निर्माण कार्य के अंतिम चरण पर हैं, और अब इसके सौंदर्यीकरण के लिए योजनाएं बने जा रही हैं|

सौन्दर्यकरण के लिए सर्वप्रथम चुनाव किशनगढ़ शैली के प्रसिद्ध बणी-ठणी चित्रों का हुआ हैं| भाजपा विधायक भगीरथ चौधरी ने कहा कि किशनगढ़ बणी-ठणी कला के लिए जाना जाता है जो भारत में अद्वितीय है। ऐसे में विमान से उतरने वाले यात्रियों का स्वागत अगर इस कला से किया जाए तो यह इस हवाई अड्डे को एक विशेष पहचान देगा| साथ ही साथ एसा करने से इस कला को अधिक एक्सपोज़र भी मिलेगा|

बणी-ठणी के अतिरिक्त हवाई अड्डे पर सूफी कला के कुछ दृश्य को प्रतिबिंबित करने का भी प्रस्ताव रखा गया हैं| गौरतलब हैं की यहाँ आने वाले अधिकांश देशी व विदेशी पर्यटक अजमेर दरगाह में इबादत करने आते हैं| ऐसे में सूफी कला से हुई सजावट का महत्व बढ़ता हैं| पर्यटन की दृष्टि से पुष्कर और अंतर्राष्ट्रीय पशु मेले की तस्वीरों को भी प्रस्तुत करने का सुझाव दिया गया हैं।

अंतिम प्राप्त सूचना के अनुसार हवाई अड्डे पर 1 जुलाई से नई दिल्ली तक दैनिक हवाई उड़ान शुरू क्र दी जाएगी व अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संस्थान कनाडा से अंतरराष्ट्रीय कोड मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी ये हवाई अड्डा एक वरदान साबित होगा|

See Also