oh my rajasthan! logo
 

प्रदेश सरकार के प्रयासों से कॉलेज शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ी

राजस्थान सरकार के बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के चलते प्रदेश में कॉलेज शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ी है। आज 51 प्रतिशत बालिकाएं कॉलेज शिक्षा ग्रहण कर रही है।

Scroll down for more.!

राजस्थान सरकार के बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के चलते प्रदेश में कॉलेज शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ी है। आज 51 प्रतिशत बालिकाएं कॉलेज शिक्षा ग्रहण कर रही है। राज्य सरकार ने अगले सत्र से राजकीय महाविद्यालयों की सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिससे अधिस्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा करीब साढ़े 500 व्याख्याताओं को भी जल्द ही पोस्टिंग दे दी जाएगी जिससे शिक्षण व्यवस्था में अपेक्षित सुधार आएगा।

यह कहना है उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का, जो  à¤‰à¤¦à¤¯à¤ªà¥à¤° के राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में आयोजित मेधावी छात्रा व देवनारायण योजना के तहत जिले की सर्वश्रेष्ठ 50 छात्राओं को स्कूटी वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं थी। उन्होंने कहा कि पांच साल से चल रहे सेल्फ फाइनेंस कोर्स को अब राज्य सरकार के सहयोग से चलाने का फैसला किया है जिससे फीस में भारी कमी आने से छात्रों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्नातक की शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके लिए वही छात्रा पात्र होगी जो स्नातक स्तर पर प्रतिवर्ष न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करेगी। इसके अलावा, शहर के एकमात्र राजकीय कन्या महाविद्यालय के 18 विभागों में अधिस्नातक की 300 सीटें बढ़ेगी जिससे कट ऑफ मेरिट कम जाएगी। इस मौके पर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने गर्ल्स कॉमन रुम हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा की।

Tags

kiran maheshwari higher education minister rajasthan meera girls college udaipur university of rajasthan university of udaipur राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर मेधावी छात्रा व देवनारायण योजना उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी udaipur news girl students college education rajasthan government kiran maheshwari higher education minister kiran maheshwari state mira kanya college udaipur udaipur mp arjun lal meena udaipur hindi news udaipur latest news rajasthan hindi news उदयपुर समाचार राजस्थान समाचार राजस्थान सरकार उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा hindi news news in hindi breaking news in hindi udaipur news udaipur news in hindi real time udaipur city news real time news udaipur news udaipur news in hindi

See Also

News

rajasthan tourist diaries

सुर्खियां

rajasthan tourist diaries
Contact Us
Oh My Rajasthan !
:
Maroon Door Communications Private Limited,
520-522, North Block, Tower-2,
World Trade Park,
Jaipur, Rajasthan,
India 302017
:
0141 - 2728866
Quick Links
Follow Us
oh my rajasthan! instagram
Get In Touch

Copyright Oh My Rajasthan 2016