आईपीएल 12: नीलामी के पहले दिन सबसे महंगे बिके जयदेव उनादकट एवं वरुण चक्रवर्ती

जयपुर में आज आईपीएल 12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। नीलामी के पहले दिन जयदेव उनादकट एवं वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

Scroll down for more.!

गुलाबी नगर जयपुर में आज आईपीएल 12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। आॅक्शन लिस्ट में 346 प्लेयर्स हैं जिसमें राजस्थान के भी 9 खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 8 फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। नीलामी के पहले दिन जयदेव उनादकट एवं वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे खिलाड़ी बने। जयदेव को उनकी पिछली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। जयदेव का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था। पिछले साल जयदेव को राजस्थान रॉयल्स ने ही 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। वरुण चक्रवर्ती 8.4 करोड़ रुपए में किंग्स 11 पंजाब के खाते में गए। अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, शिवम दूबे व कार्लोस ब्रिथवेट 5 करोड़ में बिके हैं। मो.शमी की 4.8 करोड़ बोली लगाकर किंग्स 11 पंजाब ने अपनी टीम में रखा है।

Tags

See Also