कुकस के बाद अब आमेर फोर्ट से लिया जा सकेगा हॉट एयर बैलून का मज़ा !

ट्रायल टेस्ट के बाद आमेर फोर्ट के साथ ही नाहरगढ़, जयगढ़ फोर्ट और जयपुर शहर का नजारा भी आसानी से लिया जा सकेगा।

Scroll down for more.!

हॉट एयर बैलून की सवारी पॉपुलर एडवेंचर ट्रिप्स में से एक है। हॉट एयर बैलून को लेकर टूरिस्ट में हमेशा से ही क्रेज रहा है और यह राजस्थान में भी खासतौर पर पसंद किया जाता है। शहर के कूकस रोड पर कई जगहों पर हॉट एयर बैलून की सवारी का मजा लिया जा सकता है लेकिन अब यह सुविधा आमेर फोर्ट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।

जल्दी ही हॉट एयर बैलून से आमेर फोर्ट के साथ ही नाहरगढ़, जयगढ़ फोर्ट और जयपुर शहर का नजारा भी आसानी से लिया जा सकेगा। राजस्थान सरकार ने निजी कंपनियों के साथ मिलकर इस सेवा को शुरू करने का फैसला लिया है। यह सुविधा सिविल एविएशन रूल्स के मुताबिक चलाई जा रही हे जिसे आमेर में भी जारी ककया जाएगा।

हॉट एयर बैलून को शुरू करने से पहले विभाग की टेक्निकल टीम इसका राइडिंगऔर सेफ्टी ट्रायल लेगी, उसके बाद अपनी रिपोर्ट देगी। सभी तरह के टेस्ट के बाद इसे शुरू किया जाएगा।

अगर सब कुछ प्रोजेक्ट के मुताबिक रहा तो हॉट एयर बैलून की उडान की शुरूआत कार पार्किंग से शुरू होगी। आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से इस बारे में संबंधित प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

टूरिस्ट की दी जाने वाली सेवाओं और उनकी संख्या में बढ़ोतरी के लिए राजस्थान सरकार लगातार ध्यान दे रही है। आमेर फोर्ट में इससे पहले सेग्वे राइड और उसके बाद हैरिटेज पोलो कार्ट जैसे सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। हॉट एयर बैलून आमेर फोर्ट की ओर टूरिस्ट की संख्या में बढ़ोतरी करने वाला कदम साबित हो सकता है।

स्त्रोत- न्यूज़ ऑफ़ राजस्थान

Tags

See Also