फ्यूल पर 4 फीसदी वैट घटा, 2.21 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल

राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर 4 फीसदी वैट घटा दिया है। इससे प्रदेश में पेट्रोल 2.21 रुपए और डीज़ल 21.19 रुपए प्रति लीटर की दर से सस्ता हुआ है।

Scroll down for more.!

फ्यूल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर 4 फीसदी वैट घटा दिया है। इससे प्रदेश में पेट्रोल 2.21 रुपए और डीज़ल 21.19 रुपए प्रति लीटर की दर से सस्ता हुआ है। अब जयपुर में पेट्रोल की नई कीमत 81.21 रुपए प्रति लीटर (पहले 83.42 रुपए प्रति लीटर) हो गई है। इसी तरह, डीज़ल की नई कीमत 75.12 रुपए प्रति लीटर (पहले 77.31 रुपए प्रति लीटर) पर आ गई है। 4 प्रतिशत वैट घटने के बाद अब राज्य में पेट्रोल पर 26 फीसदी और डीज़ल पर 18 प्रतिशत वैट रह गया है। फ्यूल की नई कीमतें रविवार रात 12 बजे से लागू हो गई है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रविवार को हनुमानगढ़ के रावतसर में राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की है। राज्य सरकार की ओर से वैट में की गई कटौती इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से मना कर दिया था। केन्द्र सरकार ने यह भी कहा था कि राज्य सरकार अपना वैट घटाए।


Tags

See Also