oh my rajasthan! logo
 

जयपुर: 21 अप्रैल को मनाया जायेगा ‘सिविल सेवा दिवस’

हर साल की तरह 21 अप्रेल को ‘सिविल सर्विस डे’ के उपलक्ष में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जायेगा।

Scroll down for more.!

21 April Civil Service Day

21 अप्रैल 2018 - 12वां सिविल सेवा दिवस

हर साल की तरह 21 अप्रेल को ‘सिविल सर्विस डे’ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह सुबह 11:30 बजे हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशिक्षण संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव एन.सी.गोयल होंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (प्रशासनिक सुधार एवं समन्वयक) पवन कुमार गोयल उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में राजस्व बोर्ड के चेयरमैन वी. श्रीनिवासन ‘ए मार्च टू न्यू एज इंडिया-चैलेंजेज बिफोर ट्वंटी फर्स्ट सेंचुरी सिविल सर्विसेज’ और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (जेल) भूपेन्द्र सिंह ‘पुलिसिंग एंड इमर्जिंग चेलेन्जेज बिफोर सिविल सर्विसेज’ पर प्रस्तुतीकरण देंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, भू संरक्षण डी.एन पांडे ‘प्रिसिंपल्स एंड प्रेक्टिस ऑफ इफेक्टिव पब्लिक सर्विस डिलेवरी बाय सिविल सर्विसेज’ विषय पर भी चर्चा करेंगे। ओपन हाउस -इंटरेक्टिव सेशन के मोडरेटर भी पांडे होंगे। इस कार्यक्रम में जयपुर में पदस्थापित अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, विशिष्ट शासन सचिव, भारतीय पुलिस सेवा के आईजी रेंक के अधिकारी, भारतीय वन सेवा के सीसीएफ एवं उससे ऊपर की रेंक के अधिकारी, जयपुर में पदस्थापित सभी विभागाध्यक्ष, जयपुर जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त, आयुक्त एवं उपायुक्त पुलिस, जयपुर में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बोर्ड एवं निगमों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा, लेखा सेवा के हायर सुपर टाइम एवं सुपर टाइम स्केल के अधिकारी शामिल होंगे।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

civil service day civil service day 2018 civil service day 2017 theme civil service day 2016 theme civil service day wiki civil service day in hindi civil service day date civil services day awards speech on civil service day jaipur news civil service day civil service day in jaipur hcm ripa jaipur rajasthan institute of public administration jaipur harish chandra mathur rajasthan state institute of public administration cs nc goel ias pawan kumar goyal jaipur hindi news jaipur latest news rajasthan hindi news rajasthan government जयपुर समाचार राजस्थान समाचार राजस्थान सरकार मुख्य सचिव एनसी गोयल आईएएस पवन कुमार गोयल हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशिक्षण संस्थान जयपुर एचसीएम रीपा जयपुर सिविल सर्विस डे hindi news news in hindi breaking news in hindi jaipur news jaipur news in hindi real time jaipur city news real time news jaipur news khas khabar jaipur news in hindi

See Also

News

rajasthan tourist diaries

सुर्खियां

rajasthan tourist diaries
Contact Us
Oh My Rajasthan !
:
Maroon Door Communications Private Limited,
520-522, North Block, Tower-2,
World Trade Park,
Jaipur, Rajasthan,
India 302017
:
0141 - 2728866
Quick Links
Follow Us
oh my rajasthan! instagram
Get In Touch

Copyright Oh My Rajasthan 2016