oh my rajasthan! logo
 

ई-गवर्नेंस के लिए मुख्यमंत्री राजे को मिला 'चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को स्कॉच ग्रुप द्वारा 'चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा है।

Scroll down for more.!

Chief Minister of the Year Award

Chief Minister of the Year Award

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को स्कॉच ग्रुप द्वारा 'चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा है। राजे को यह सम्मान ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री राजे को यह अवॉर्ड शनिवार को नई दिल्ली के कांस्टीटयूशन क्लब के मावलंकर सभागार में केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित 52वें स्कॉच समिट 'वन नेशन वन प्लेटफॉर्म' में प्रदान किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री के डिजीटल इंडिया कार्यक्रम को गवर्नेंस के क्षेत्र में बेहतर ढंग से लागू करने तथा गांव में बैठे आम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयोग के लिए मुख्यमंत्री व राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा गया।

समारोह स्थल पर समिट में राजस्थान की भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, ई-मित्र, सीएम हैल्प लाइन, बिग डाटा एनेलेसिस, ई-ज्ञान, ई-संचार, ई-मंडी, राजकाज, राज नेट, राज ई-वैलेट, ई-मित्र प्लस, अभय कमांड सेंटर आदि के लिए सराहना की गई। विभिन्न श्रेणियों में कुल 31 ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए थे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की ओर से यह अवॉर्ड मुख्यमंत्री सलाहकार परिषद के विशेषाधिकारी डॉ.अनुज सक्सेना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक आरएल. सोलंकी ने ग्रहण किया है। यह अवॉर्ड स्कॉच ग्रुप के चेयरमैन समीर कोचर ने प्रदान किया है।

Tags

chief minister of the year award cm vasundhara raje e-governance scotch group मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे स्कॉच ग्रुप चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड राजस्थान ई-गवर्नेंस jaipur news chief minister vasundhara raje rajasthan cm vasundhara raje cm raje chief minister of the year award e-governance prime minister narendra modi digital india osd anuj saxena union steel minister chaudhary birender singh jaipur hindi news jaipur latest news rajasthan hindi news rajasthan government जयपुर समाचार राजस्थान समाचार राजस्थान सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया ओएसडी अनुज सक्सेना केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ई-गवर्नेंस चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड hindi news news in hindi breaking news in hindi jaipur news jaipur news in hindi real time jaipur city news real time news jaipur news khas khabar jaipur news in hindi

See Also

News

rajasthan tourist diaries

सुर्खियां

rajasthan tourist diaries
Contact Us
Oh My Rajasthan !
:
Maroon Door Communications Private Limited,
520-522, North Block, Tower-2,
World Trade Park,
Jaipur, Rajasthan,
India 302017
:
0141 - 2728866
Quick Links
Follow Us
oh my rajasthan! instagram
Get In Touch

Copyright Oh My Rajasthan 2016