आज विश्व मानवाधिकार दिवस, जानें अपने ​अधिकार

आज विश्व मानवाधिकार दिवस है। आज 10 दिसम्बर को पूरा विश्व मानवाधिकार दिवस के रूप में मना रहा है। इस घोषणा का मुख्य उद्देश्य सभी को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

Scroll down for more.!

आज विश्व मानवाधिकार दिवस है। आज 10 दिसम्बर को पूरा विश्व मानवाधिकार दिवस के रूप में मना रहा है। 1948 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने ‘यूनिवर्सल डेक्लेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स’ की घोषणा की थी। इस घोषणा का मुख्य उद्देश्य सभी को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। तभी से प्रत्येक 10 दिसम्बर को विश्व मानवाधिकार दिवस या अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day)के तौर पर मनाया जाता है। ‘यूनिवर्सल डेक्लेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स’ से कई अधिकारों को हमारे देश के संविधान में शामिल किया गया है. स्वतंत्रता, समानता, अपनी बात रखने का अधिकार, बिना भेदभाव सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार, न्याय मांगने का अधिकार जैसे मौलिक अधिकार हर नागरिक के हैं।

क्या है मानवाधिकार दिवस

मानवाधिकार मतलब किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार। मानवाधिकार एक ऐसा विषय है जिस पर हमेशा से ही बहस होती रही है। भारत में 26 सितंबर 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में लाया गया।

जानें अपने अधिकार

मानव के अधिकारों को 30 अनुच्छेदों में पूरी तरह से समझ जा सकता है। इन अनुच्छेदों के बारे में सभी मनुष्यों को जानकारी होनी चाहिए।

  • आजादी का अधिकार
  • स्वतंत्रता का अधिकार
  • समानता का अधिकार
  • संरक्षण का अधिकार
  • इंसाफ का अधिकार
  • सुनवाई का अधिकार
  • निर्दोषता का अधिकार
  • निजता का अधिकार
  • अन्य देश की नागरिकता ग्रहण करने का अधिकार
  • राष्ट्रीयता का अधिकार
  • विवाह करने का अधिकार
  • संपत्ति का अधिकार
  • धार्मिक आजादी का अधिकार
  • सूचना पाने का अधिकार
  • सभा करने का अधिकार
  • सरकार चुनने का अधिकार
  • लोकतंत्र का अधिकार
  • सामाजिक सुरक्षा का अधिकार
  • काम करने का अधिकार
  • अवकाश का अधिकार
  • जीवन जीने का अधिकार
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी का अधिकार

Read more: राजस्थान में 74.08 फीसदी मतदान, परिणाम 11 को

Tags

See Also