विश्व जल दिवस: अब भी नहीं समझ रहे पानी की कीमत

Patrika News Network Mar 22, 2017, 11:11 IST

Scroll down for more.!

जल ही जीवन है...., पानी अमृत है इसकी बूंद-बूंद बचाओ... सरीखे नारे आज कई जगह गूंजेंगे। गोष्ठियां होंगी, विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे और लोग उन्हें ध्यान से सुनेंगे भी, लेकिन उसके बाद कुछ याद नहीं रहेगा। 

जल दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य यह है कि लोग पानी की महत्ता को समझें और इसके संरक्षण के लिए गंभीर हों, लेकिन यहां तो सरकार के जिम्मेदार विभाग तक पानी को बचाने के लिए गंभीर नहीं है। इसी की बानगी है यह दृश्य। स्टेशन स्थित लोको कॉलोनी में रेलवे की ओर से जलापूर्ति की जाती है। 

रेलवे की ओर से यहां उच्च जलाशय बनाया गया है, लेकिन व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है। यह उच्च जलाशय भरने के बाद कई दिनों से ओवर फ्लो हो रहा है। रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

See Also