भाजपा प्रदेश कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना ने बताया कि आदिवासी दलित लोगों को उनका हक मिले, इस कड़ी में यह आदिवासी दिवस बड़े जोश के साथ मनाया जाता है।

Scroll down for more.!

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 9 अगस्त को सुबह 10:30 बजे विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना ने बताया कि आदिवासी दलित लोगों को उनका हक मिले, इस कड़ी में यह आदिवासी दिवस बड़े जोश के साथ मनाया जाता है। इस संबंध में 25 जुलाई को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बैठक में 9 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थाओं में विश्व आदिवासी दिवस मनाने के निर्देश दिए थे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा इसी क्रम में यह आयोजन कर रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय राव राजेन्द्र सिंह होंगे। अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीणा एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मीडिया प्रभारी अनिता मीणा, कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित जनजाति मोर्चा जयपुर शहर अध्यक्ष छोटूराम मीना एवं जयपुर देहात अध्यक्ष विनोद मीना होंगे।

स्त्रोत: ख़ासखबर

See Also