लिम्का रिकॉर्ड के लिए कार दौड़ाएंगी महिलाएं,19 मार्च को जवाहर सर्किल से होगी रवाना

Patrika news network Posted: 2017-03-07 10:09:03 IST Updated: 2017-03-07 10:09:24 IST

Scroll down for more.!

जयपुर

रोटरी क्लब जयपुर नॉर्थ और गुलाब कौशल्या चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 19 मार्च को राजधानी में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और महिला साक्षरता को लेकर मेगा वुमन कार रैली निकाली जाएगी।

रैली जवाहर सर्किल से रवाना होगी, जो जेएलएन मार्ग, रामनिवास बाग, हवामहल, सुभाष चौक होकर आमेर रोड स्थित राजस्थली रिसोर्ट तक जाएगी, जिसमें 400 से अधिक महिला कार चालाक शामिल होंगी।

क्लब अध्यक्ष नरेश मेहता ने बताया कि रैली का उद्देश्य महिलाओं में जागृति लाना और यातायात के नियमों को लेकर सजग करना है। रैली को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए विभिन्न संगठन, महिला संगठन, एसएमएस डॉक्टर्स मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन और अन्य संस्थान से जुड़ी 18 साल से अधिक उम्र की महिलाएं कार रैली में प्रतिभाग करेंंगी।

रैली के मुख्य समन्वयक सुधीर जैन गोधा ने बताया कि रैली को मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और सांसद रामचरण बोहरा रवाना कर सकते हैं। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में 380 कारों का रिकॉर्ड है।

See Also