महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला गश्ती दल

जल्द ही जयपुर की सड़को पर महिला सुरक्षा टीम गश्त लगाती दिखेंगी

Scroll down for more.!

जयपुर: जयपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में एक नया कदम उठाते हुए ‘महिला गश्ती दल’ को उतारने जा रही हैं|

यह  à¤®à¤¹à¤¿à¤²à¤¾ गश्ती दल आने वाले कुछ ही हफ़्तों में जयपुर के अलग-अलग इलाकों में संचालित होगा | दल की भूमिका कुछ हद तक उत्तर प्रदेश के एंटी-रोमियो दस्ते की तरह ही होगी पर जयपुर पुलिस से जुड़े होने के कारण दल को अपराधियों को दंडित करने का अधिकार भी होगा।

यह दल शहर में अधिकतम समय संचालित हो इसके लिए इसे 26 टीमों में शिफ्ट्स के अनुसार विभाजित किया जाएगा| प्रत्येक टीम में 2 महिला पुलिसकर्मी होंगी जो शहर के अलग अलग स्थानों पर अपनी शिफ्ट के अनुसार गश्त लगाएंगी| एडिशनल पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार ने बताया की सारी टीमों के गश्त के इलाको का चुनाव जल्द ही किया जाएगा| दिन के दौरान शहर के शॉपिंग मॉल, कॉलेज, व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ध्यान दिया जाएगा|

टीम का मुख्य कार्य अपराधियों के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करना होगा जिसके बाद उन्हें सीधे संबंधित पुलिस थाने में सौंप दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जयपुर पुलिस महिला गश्ती दल को 1090 हैल्पलाइन नंबर से जोड़ने की भी योजना बनाई जा रही है।

See Also