स्वस्थ जीवन शैली का संदेश देते हुए जोधपुर पहुंची डॉक्टरों की साइकिल रैली के स्वागत में उमड़ा शहर

Bhaskar Feb 10, 2017, 13:16 PM IST SUNIL CHOUDHARY

Scroll down for more.!

आमजन में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर से रवाना हुई देश के 120 डॉक्टरों की साइकिल रैली का यहां पहुंचने पर शहर में विभिन्न स्थान पर जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से रैली में शामिल डॉक्टरों पर पुष्प वर्षा की गई।

एम्स जोधपुर में शुरू होने जा रहे नमोकॉन-2017 के 38 वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए बीकानेर से 120 डॉक्टरों का दल सात फरवरी को साइकिलों पर जोधपुर के लिए रवाना हुआ था।
कल शाम को ये दल जोधपुर पहुंच गया। आज सुबह साइकिल रैली एम्स के लिए रवाना हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलने के दौरान रैली का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
पावटा चौराहे व हाईकोर्ट के बाहर तथा अन्य प्रमुख चौराहों पर विभिन्न संगठनों की ओर से रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
साइकिल रैली दोपहर को एम्स पहुंचेगी। रैली में शामिल लोग बीकानेर से जोधपुर के रास्ते में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली का संदेश देते हुए आगे बढ़े।
एम्स में शनिवार को अधिवेशन शुरू होगा। इस अधिवेशन में भाग लेने देशभर के डॉक्टर यहां पहुंच रहे है।


See Also