गीतों के जरिए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया

प्रदेश के सभी सात संभागों से चयनित जिलों द्वारा स्वीप से जुड़े कलाकारों और प्रतिभागियों ने स्वीप से जुड़े मतदाता जागरूकता संबंधी गीत और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

Scroll down for more.!

जब फिजाओं में लोकतंत्र के तराने घुलने लगे तो मानो हवाएं भी मतदान के लिए मचलने लगी। सरगम के सातों सुर प्रजातंत्र का बखान करने लगे तो सुरमई शाम में ‘मतदान करो‘ का संदेश बिखरने लगा। सुरों से सराबोर यह नजारा था रामनिवास बाग स्थित मसाला चौक का जहां निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक संध्या ‘लोकतंत्र के रंग-संगीत के संग‘ का आयोजन किया जा रहा था।रविवार की शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य स्तर के मशहूर कलाकारों के अलावा प्रदेश के सभी सात संभागों से चयनित जिलों द्वारा स्वीप से जुड़े कलाकारों और प्रतिभागियों ने स्वीप से जुड़े मतदाता जागरूकता संबंधी गीत और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। अजमेर से आए कलाकारों ने ‘मतदान करो-अपनी सरकार चुनो‘ नाटक के जरिए मतदान का महत्व बखूबी आमजन को समझाया। इस दौरान सोलो डांस ‘काल्यो कूद पड्यो‘ भी प्रस्तुत किया गया। बारां और बाड़मेर से जहां जिले भर के लिए बनाई स्वीप प्रस्तुतियां प्रदश्रित की वहीं राज्य स्तरीय कलाकारों द्वारा घूमर का आयोजन भी किया गया। भरतपुर से नानकचंद शर्मा द्वारा मतदान के लिए प्रेरित करने वाले गीत ने माहौल में और भी जोश से भर दिया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ से आए 28 कलाकारों ने सरगम सप्ताह के गाने पर नृत्य किया और स्वीप से जुड़ा गीत भी प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान मोती खां बने आर्कषण का केंद्र इंडियन आइडल फेम बाडमेर के मोती खां ने 'राजस्थान है तय्यार' मतदान गीत के जरिए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। 

Read more: राजस्थान के तीन शहरों में लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

कार्यक्रम में चुरू के मतदान गीत और भोपा नृत्य ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर राज्य स्तरीय कलाकारों द्वारा बेहतरीन चकरी नृत्य पेश कर समां बांध दिया। डूंगरपुर से आए कलाकारों ने स्थानीय बागड़ी भाषा में मतदान गीत गाया तो हनुमानगढ़ के प्रभाती लाल जाट एंड पार्टी-धरम नारायण डाबला एंड पार्टी ने स्वीप गीत और बांसुरी वादन से जन-जन को मंत्र मुग्ध कर दिया। झुंझनूं, कोटा और राजसमंद से लोकगीत, स्वीप प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम देने के बाद राज्य स्तरीय लेवल कलाकारों ने का लबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्वीप संबंधी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया किया गया, जिसमें राज्य भर में हो रही स्वीप गतिविधियों को पैनल्स, कट आउट्स और अन्य स्वीप सामग्री को दर्शाया। इस मौके पर पोस्टर प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। प्रथम पुरस्कार के लिए नवनीत पारीक दूसरे पुरस्कार के लिए र्हषित वैष्णव और तीसरे पुरस्कार के लिए इशिता गोधा को चुना गया।

Read more: नववर्ष पर 49 आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Tags

See Also