वसुंधरा राजे ने स्वतंत्रता के दायरे को और व्यापक बनाने पर दिया जोर

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेश भर में मंगलवार को आजादी का महापर्व धूमधाम से मनाया गया | राज्यस्तरीय समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ध्वजारोहण किया |

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री ने समारोह में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता के दायरे को और व्यापक करते हुए आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक भेदभाव खत्म करने होंगे |

मुख्यमंत्री ने युवाओं को सकारात्मक सोच और जुनून के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया | साथ ही प्रदेशवासियों को 181 संपर्क हेल्पलाइन की सौगात भी दी | समारोह में उत्कृष्ट कार्यों को लिए 69 प्रतिभाओं को पदक और पुरस्कार प्रदान किए गए |

स्टेडियम में हुए भव्य आयोजन में 1300 स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं | लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन को शानदार बनाया |

राजस्थान पुलिस के जवानों ने डेयरडेविल्स शो ने न केवल लोगों में जोश और उत्साह का संचार किया बल्कि उन्हें दांतों तले अंगुली दबाने को भी मजबूर किया |

जवानों ने मोटरसाइकिलों पर दी गई साहसिक प्रस्तुतियों ने लोगों को खासा रोमांचित किया | समारोह में आर्मी बैण्ड और सेन्ट्रल पुलिस बैण्ड ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं | एमजीडी स्कूल बैण्ड और सेंट जेवियर्स स्कूल बैण्ड ने शानदार मार्च भी निकाला |

उन्होंने प्रदेश को जातिवाद और गरीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया | उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प दोहराया और कर्मचारियों को जल्द ही सातवें वेतन आयोग का तोहफा देने का भी वादा किया |

स्त्रोत: ईटीवी

See Also