राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही बीजेपी लड़ेगी अगला विधानसभा चुनाव

प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही राजस्थान में बीजेपी का नेतृत्व करेंगी।

Scroll down for more.!

राजस्थान में बीजेपी के नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना का एक बड़ा बयान सामने आया है।

खन्ना ने कहा कि राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही करेंगी राजस्थान में बीजेपी का नेतृत्व करेंगी।

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने सोमवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया। खन्ना के साथ मौजूद चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने भी कहा कि राजस्थान में वसुंधरा राजे का ही नेतृत्व है। अगला विधानसभा चुनाव राजे की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा में हो रही देरी पर खन्ना ने यह कहा

प्रदेश प्रभारी खन्ना ने राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा में हो रही देरी के सवाल पर कहा कि बीजेपी एक कैडर वेस पार्टी है, हमारी पार्टी किसी व्यक्ति पर आधारित पार्टी नहीं है।

इसको लेकर ना आपको चिंता करने की जरूरत है ना ही किसी और पार्टी को चिंता करने की है। सरकार का काम निरंतर चल रहा है। थोड़ा सा हम लोग कर्नाटक का चुनाव में लगे हुए हैं।

इस कारण संगठन में कई निर्णय लेने में थोड़ी सी देरी हो रही है। हमारे कार्यकर्ता बूथ पर काम कर रहे है। एक अध्यक्ष के पद की घोषणा नहीं होने से पार्टी का काम नहीं रुकता।

स्त्रोत: भास्कर

Tags

See Also