जयपुर के आकर्षण ने मुझे यहां ठहराव दिया: एडम ओस्टाज़ेव्स्की

न्यूयॉर्क निवासी एडम ओस्टाज़ेव्स्की पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश भर में साइकिल से कर रहे हैं भ्रमण |

Scroll down for more.!

जयपुर: अमेरिकी साइकिलिस्ट एडम ओस्टाज़ेव्स्की हाल ही में अपने अनूठे भारतीय दौरे के तहत जयपुर में थे| वे एक न्यूयॉर्क निवासी हैं और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश भर में साइकिल से भ्रमण कर रहे हैं|

एडम कहते हैं की उन्होंने 40 से ज्यादा देशों की यात्रा की है पर यह पहली बार है की वह अपनी यात्रा साइकिल से कर रहे हो| उन्हें इस यात्रा की प्रेरणा दक्षिण अमेरिका के कुछ पर्यटकों से मिली जो साइकिल पर लंबी दूरी की यात्राएं कर रहे थे।

भारत की इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने बेंगलुरु से की जहाँ से वे गोकर्ण, गोवा, पुणे, जुन्नर, नासिक और मुंबई पहुंचे| जयपुर की यात्रा उन्होंने बुधवार से शुरू की और गत तीन दीनो में वे सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल और जल महल आदि पर्यटन स्थलों का भ्रमण अपनी साइकिल से कर चुके हैं|

इसी दौरान उन्होंने शहर की प्रशंसा करते हुए कहा की ‘जयपुर एक खूबसूरत शहर है। वास्तव में, मैंने शुरू में दो दिनों के लिए यहां रहने की योजना बनाई थी, लेकिन यहाँ देखने के लिए इतनी खूबसूरत चीजें थीं की मुझे अपना प्रवास एक दिन के लिए बढ़ाना पड़ा’

हालांकि, एडम को शहर के पर्यटन स्थलों ने आकर्षित किया, वह यहाँ के यातायात और प्रदूषण से हैरान थे। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत में साइकिल चालकों के लिए अच्छा बुनियादी ढांचा नहीं है। अगर लोग यहाँ हर रोज साइकिल से पलायन करना चाहते हैं, तो उन्हें मोटर चालक हॉग करने की कोशिश करते हैं। मैं अपने अनुभव से यह कह रहा हूं कि कोई अलग साइकल लेन नहीं है और सडको के गड्ढे भी खासी दिक्कत पैदा करते हैं|”

अंत में उन्होंने कहा की साइकिल एक साफ-सुथरा परिवहन हैं साथ ही इसे चलाने के कई शारीरिक फायदे है और उन्हें उम्मीद हैं की उनकी इस पहल से शहर में अच्छे बदलाव आए|

See Also