'ऊँची उड़ान' से 30 चुनिंदा ग्रामीण छात्रों को मिलेंगे पर

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड 'ऊँची उड़ान' के माध्यम से 30 ग्रामीण छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग व लॉजिंग सुविधाओं प्रदान करेगी

Scroll down for more.!

उदयपुर: अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करते हुए, देश की धातु और खनन कार्पोरेट हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी पहल की हैं| ‘ऊँची उड़ान’ नामक इस पहल के तहत कंपनी 30 चयनित ग्रामीण छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग प्रदान करेगी|

ऊँची उड़ान एक शैक्षणिक पहल हैं, जिसमें उदयपुर के रेज़ोनेंस एडूवेंचर्स प्राइवेट के साथ मिलकर काम किया जा रहा हैं| इसका उद्देश्य शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुचाना हैं| इसी के चलते राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और अजमेर में एक चयन प्रक्रिया चलाई गयी थी जिसमें लगभग 2330 विद्यार्थियों ने भाग लिया था| इन्ही में से निम्न कमाई वाले परिवारों के 30 उज्ज्वल छात्र-छात्राओं को 2 साल के स्कूल एकीकृत आवासीय कार्यक्रम के लिए चुना गया|

इन 30 विद्यार्थियों को कार्यक्रम के तहत विद्यालय, बोर्डिंग और लॉजिंग सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी| इसके अतिरिक्त उदयपुर के विद्या भवन की भागीदारी से इन्हें समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए संगीत, खेल जैसी गतिविधियों में भी भाग लेने का मौका मिलेगा|

ऊँची उड़ान के लिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ सुनील दुग्गल ने कहा की यह पहल उनके दिल के काफी करीब है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हिंदुस्तान जिंक समाज में योगदान दे रहा है और वंचित छात्रों को मुख्यधारा की शिक्षा में ला रहा है जो राष्ट्र के निर्माण में मदद करेगा|

See Also