उदयपुर का वैक्स म्यूजीयम कर रहा है पर्यटकों को आकर्षित

यहां न सिर्फ पर्यटक मोम से बने आकर्षक पुतलों को देखकर आश्चर्य चकित होते हैं बल्कि उनके साथ सेल्फी लेकर आनन्दित भी महसूस करते हैं

Scroll down for more.!

रानी पद्मावती की नई फिल्म को लेकर भले ही विवादों का बाजार गर्म हो, लेकिन उदयपुर के एक म्युजीयम में रानी पद्मावती का इतिहास उदयपुर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है.

उदयपुर के सज्जनगढ़ रोड स्थित प्रदेश का पहले वैक्स म्यूजीयम में रानी पद्मावती का मोम से बना पुतला हुबहु इतिहासकाल को जीवंत कर रहा है. अपनी तरह के इस अनूठे म्यूजीयम में आने वाले पर्यटक मोम से बने इन जीवंत लगने वाले पुतलों के साथ सेल्फी लेकर खुशी का अनुभव करते हैं, तो वहीं उनके इतिहास की जानकारी लेकर अपने ज्ञान को भी बढ़ाते हैं.

वैक्स म्यूजीयम में रानी पद्मावती, मीरा बाई, प्रधानमंत्री मोदी, सचिन पायलट और पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मोम से बने पुतले मौजुद हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पहली बार अनूठे म्यूजीयम को देखकर खासे खुश नजर आते है.

अपनी तरह के इस म्यूजीयम में अभी मोम के पुतलों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन फिर भी हूबहू असली की तरह दिखने वाले ये नकली व्यक्ति पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है.

संचालकों का मानना है कि कुछ ही दिनों में जब महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, कल्पना चावला सहित और भी कई ऐतिहासिक व्यक्तियों के वैक्स से बने पुतले यहां लग जाएंगे तो पर्यटक इस म्यूजीयम में ज्यादा समय बिता पाएंगे.

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also