अब और भी रंग-बिरंगी दिखेगी स्मार्ट सिटी उदयपुर की दीवारें

First India News Network Mar 21, 2017, 17:20 IST First India Correspondent

Scroll down for more.!

उदयपुर । उदयपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद केन्द्र और राज्य सरकार अपने स्तर पर काम करवा रही है लेकिन शहरवासी भी स्मार्ट सिटी में योगदान में पीछे नही है। शहर के अंदरूनी इलाके में स्याही वालो की गली में रहने वाले आर्टिस्ट कैलाश जिनगर ने अपनी पूरी गली को साफ ही नही किया बल्कि पूरी गली में दोनों तरफ दीवारों पर सुंदर पेंटिग भी कर दी। इतना ही नही कैलाश ने अपने ओर आसपास के घरों पर भी सुंदर पेंटिग की जिसमें मेवाडी परम्परा से जुडे हाथी घोडे और राजा-महाराजों के समय निकलने वाले शाही लवाजमों सहित शादी ब्याह में बनने वाले तोरण शामिल है।

 à¤•ैलाश जिनगर ने गली में कुछ जगह पर मिनिचर पेंटिग भी कर रखी है। दरअसल इस गली में पहले लोग गंदगी के साथ साथ मलमूत्र भी करते थे जिससे कि यहां से लोगों को निकलने के लिए परेशानी होती थी। खासकर यह गली यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब थी लेकिन अब कैलाश जिनगर ने जब से इसे साफ करने के साथ साथ पेंटिग करने का बीडा उठाया उसके बाद से अब इस गली से निकलने वाले चाहे देशी हो या विदेशी पर्यटक सभी इस पेंटिग को कैमरे में कैद करने से नही चुकते है। इस गली में साफ सफाई ओर पेंटिग होने के बाद से अब यहा से रोजाना सैकडों लोग गुजरते है ओर किसी को कोई परेशानी नही होती है।

See Also