राजस्थान के दो शहर देश के टॉप 10 स्वच्छ एयरपोर्ट में हुए शामिल

Patrika news network Posted: 2017-03-03 13:20:20 IST

Scroll down for more.!

जोधपुर एयरपोर्ट को देश के टॉप 10 स्वच्छ एयरपोर्ट की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची केन्द्र सरकार की ओर से गठित उच्च समिति द्वारा देशभर के 125 एयरपोर्ट पर बीते कई महीनों के दौरान किए गए सर्वे व फीडबैक के बाद तैयार की गई है। इस सूची में राजस्थान के जोधपुर के अलावा उदयपुर एयरपोर्ट को भी शामिल किया गया है।

केन्द्रीय समिति की ओर से देशभर के 125 एयरपोर्ट पर निरीक्षण करने के साथ ही करीब 10 माध्यमों से (फेसबुक, ट्विटर, शिकायत पुस्तिका आदि) यात्रियों का स्वच्छता के बारे में फीडबैक लिया गया। समिति ने सभी माध्यम से मिले फीडबैक को आधार मानते हुए देश के टॉप 10 एयरपोर्ट की सूची तैयार की।

10 में से 9 एयरपोर्ट नई इमारत वाले

जानकारी के अनुसार टॉप 10 स्वच्छ एयरपोर्ट में से सिर्फ जोधपुर एयरपोर्ट ही ऐसा है जो कि पुरानी इमारत में संचालित है। बाकी सभी 9 एयरपोर्ट नए भवन में संचालित हैं।

ये हैं टॉप 10 की सूची में शामिल

1- कोलकाता

2-भुबनेश्वर

3- लखनऊ

4- पुणे

5-रायपुर

6- जोधपुर

7- उदयपुर

8- त्रिवेन्द्रम

9- श्रीनगर

10- देहरादून

''जोधपुर एयरपोर्ट देश के टॉप 10 स्वच्छ एयरपोर्ट की सूची में छठे स्थान पर आया है। समिति ने खुद निरीक्षण व यात्रियों के फीडबैक के आधार पर जोधपुर को इस सूची में शामिल किया है। इस सूची में प्रदेश के जोधपुर व उदयपुर एयरपोर्ट को ही स्थान मिला है। - एसके सिंह, निदेशक, एयरपोर्ट जोधपुर 

See Also