धुलंडी को भी पर्यटक देख सकेंगे आमेर महल और जंतर-मंतर

Vijay Singh | Mar 02, 2017, 09:36 AM IST

Scroll down for more.!

जयपुर। शहर में धुलंडी के दिन भी पर्यटक आमेर महल के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन विशेष व्यस्था करेगा और महल को धुलंडी के दिन दोपहर के बाद खोला जाएगा। पुरातत्व व संग्रहालय विभाग निदेशक कार्यालय के अनुसार इसके लिए जंतर-मंतर को भी शामिल किया गया है।

- दोनों मोन्यूमेंट्स धुलंडी के दिन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक दो घंटे के लिए पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे।

- प्रशासन के अनुसार वर्तमान में पर्यटन सीजन चल रहा है और होली-धुलंडी पर शहर में बड़ी संख्या में सैलानी होते हैं। इसमें देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी होती है।

- ऐसे में पर्यटकों को निराश नहीं करते हुए दोनों विश्व धरोहर को धुलंडी के दिन खोलने का निर्णय लिया गया है।

See Also