30 मार्च को राजस्थान दिवस पर पर्यटकों से नहीं वसूला जाएगा शुल्क

First India Mar 15, 2017, 15:25 IST FirstIndia Correspondent

Scroll down for more.!

जयपुर। 30 मार्च को राजस्थान दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में आने वाले पर्यटकों से सभी पर्यटन स्थलों पर घूमने का कोई शुल्क वसूला नहीं जाएगा। पुरातत्व विभाग की ओर से जारी किये गए आदेशों के मुताबिक 30 मार्च को राजस्थान दिवस है। ऐसे में देशी और विदेशी पर्यटकों को 30 मार्च को फ्री में घूमने का तोहफा तो मिलेगा ही, साथ ही 29 मार्च को अल्बर्ट हाल पर मोहित चौहान का लाइव कंसर्ट भी देखने को मिलेगा।

पुरातत्व विभाग के निर्देशक हर्देश कुमार शर्मा की मानें तो 28 मार्च से 30 मार्च तक राजधानी के पर्यटक स्थलों पर अलग अलग कार्यक्रम रखे गए हैं, जिनमें हवामहल, आमेर, अल्बर्ट हॉल जैसे स्थानों पर काफी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। ये सभी कार्यक्रम पर्यटन विभाग और पुरातत्व विभाग की ओर से ही आयोजित किए जाएंगे।

See Also