7 जनवरी को आयोजित होगा टोंक जिला गौरव सम्मान समारोह

जेवीपी मीडिया ग्रुप की पहल पर आयोजित होने वाले इस समारोह में डोक्यूमेंट्री फिल्म व मैजिक शो होंगे खास

Scroll down for more.!

जेवीपी मीडिया ग्रुप की पहल पर टोंक जिला मैरिट आवार्ड समारोह समिति की ओर से रविवार 7 जनवरी को आयोजित होने वाले टोंक जिला गौरव सम्मान समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। जिसमें डोक्यूमेंट्री फिल्म व मैजिक शो खास होगें।

समारोह समिति के संरक्षक पूरण सिंह यादव व कार्यक्रम संहयोजक हरिराम किवाड़ा ने बताया कि शैक्षणिक नवाचारों और प्रतिभा सम्मान सामारोह में जिले की विशिष्ठ उपलब्धियों पर डोक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग और एडीटिंग लगभग पूरी हो गई है जिसको कार्यक्रम में दिखाया जाएगा।

समारोह समिति के शिवजीराम चौधरी ने बताया कि अब तक जिले भर के सैकड़ों विद्यार्थियों के आवेदन सम्मानित होने के लिए आ चुके हैं। कक्षा 8वीं में ए ग्रेड और कक्षा 10 वीं व 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक वाले विद्यार्थी 5 जनवरी तक चौधरी बुक डिपो पर एक फोटो और मार्कशीट की फोटो प्रति के साथ जमा करा सकते हैं।

कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जिले के प्रवासी प्रशासनिक अधिकारी, बिजनेसमैन, फिल्म निर्माता एवं कलाकार समेत विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों विशिष्टजनों के शामिल होने की सहमति मिल गई है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने समारोह स्थल जैन नसियां में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिखा और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also