फिर से अच्छी खबर- आज महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोडवेज बस यात्रा होगी बिल्कुल फ्री

Patrika news network Posted: 2017-03-08 08:49:21 IST Updated: 2017-03-08 08:49:21 IST

Scroll down for more.!

जयपुर

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को प्रदेश की सीमा में संचालित सभी साधारण और दु्रतगामी बसों में (वातानुकूलित एवं वोल्वो के अतिरिक्त) महिला व बालिकाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। 

इस संबंध में रोडवेज के सभी आगारों के मुख्य प्रबन्धकों एवं प्रभारी अधिकारियों को बालिका एवं महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। 

महिला दिवस पर यात्रा के लिए पहले से सीट आरक्षित कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 

See Also