बाघिन महक की हो रही घर वापसी, कोटा जू से लाया जाएगा जयपुर

अगले एक सप्ताह में जयपुर लाया जाएगा और नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रखा जाएगा जहाँ उसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं|

Scroll down for more.!

जयपुर जू में जन्मी बाघिन महक की अब घर वापसी हो रही है| पांच साल पहले फरवरी 2012 में बाघिन को जयपुर जू से कोटा जू भेजा गया था, लेकिन अब कोटा जू बंद किया जा रहा है| ऐसे में बाघिन महक को वापस जयपुर भेजा जा रहा है |

2003 में महक समेत चार शावकों को बाघिन चंदा ने जयपुर जू में ही जन्म दिया था| उसके बाद अब ये चारों शावक अलग-अलग बिछड़ गए, जिनमें से नर शावक रुद्र को जोधपुर जू भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई|

उसके बाद बाघिन गौरी को भोपाल जू भेज दिया गया, जबकि इन्हीं की बहन बाघिन रंभा जयपुर जू में ही है| ऐसे में महक के वापस नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क आने से उम्मीद है कि जयपुर में फिर से रौनक लौटेगी|

वन विभाग की तैयारी है कि एक जोड़ा बारसिंगा का भी चंदीगढ़ से लाया जाए| जल्दी नाहरगढ़ में इन वन्यजीवों को पहुंचने से वहां रौनक में और इजाफा होगा| उम्मीद है कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ प्रजनन के प्रयासों के भी बेहतर नतीजे सामने आएंगे|

स्त्रोत : ई टी वी राजस्थान

See Also