जोधपुर में एक महीने तक चलेगी ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान की शूटिंग

फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख जोधपुर पहुँच चुके है। अमिताभ बच्चन व आमिर खान सहित अन्य कलाकार अगले कुछ दिन में यहां आएंगे।

Scroll down for more.!

ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान अब सूर्यनगरी में अपना हुनर दर्शाएंगे। ठग्स की यह पूरी गैंग करीब एक माह तक जोधपुर में डेरा जमा कर रहेगी। ये ठग्स है यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान के कलाकार। जोधपुर में एक माह तक चलने वाली शूटिंग के लिए तकनीकी विशेषज्ञ कई दिन से यहां काम कर रहे है। वहीं इस फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख शुक्रवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। अमिताभ बच्चन व आमिर खान सहित अन्य कलाकार अगले कुछ दिन में यहां आएंगे।

एअरपोर्ट पर जुदा अंदाज में नजर आई फातिमा

आमिर खान की वर्ल्ड फेम फिल्म दंगल से धूम मचाने वाली फातिमा सना शेख का ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान में महत्वपूर्ण किरदार है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए आज वे जोधपुर पहुंची। एयर पोर्ट पर वे दंगल की इमेज से बिलकुल अलग नजर आई। वे बड़ी सहजता के साथ एयर पोर्ट से बाहर निकली।

कौन है विजय कृष्ण आचार्य?

ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य कई प्रसिद्ध फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके है। धूम, गुरु, रावण जैसी फिल्मों के डायलॉग लिखने वाले आचार्य टशन और धूम 3 को डायरेक्ट कर चुके है। उनकी इस फिल्म के जरिये महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार बड़े परदे पर एक साथ नजर आएंगे।

ऐसी है फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान

बताया जा रहा है कि ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान विश्व प्रसिद्ध उपन्यास कंफेशन ऑफ ए ठग पर आधारित है। हिन्दुस्तान पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान लेखक फिलिप मेडोज टेलर इंडिया आए थे। इस दौरान वे स्वयं ठगी का शिकार हो गए। बाद में उन्होंने उस दौर के सबसे चर्चित माने जाने एक ठग से दोस्ती कर उसके बारे में जानकारी हासिल कर यह उपन्यास लिखा। ऐसा माना जाता है कि उस दौर के कुछ ठग्स ने अंग्रेजों को कई बार अपनी चतुराई के दम पर ठगी का शिकार बनाया।

स्त्रोत: भास्कर न्यूज़

Tags

See Also