एक चितेरा जिसने उकेरा 'ताजमहल', कीमत 600 करोड़

एक पेंटिंग अपनी कीमत को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। पेंटिंग में ताजमहल के पूरे इतिहास और कहानी को चित्रों के माध्यम से उकेरा गया है|

Scroll down for more.!

एक पेंटिंग अपनी कीमत और विषय को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। विषय है ताजमहल, पेंटिंग में ताजमहल के पूरे इतिहास और कहानी को चित्रों के माध्यम से उकेरा गया है, वहीं इसकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जयपुर के सीकर रोड पर रहने वाले नवीन शर्मा ने इस पेंटिंग के केंद्र में ताजमहल का रखा है। नवीन की पेंटिंग को लखनऊ में प्रदर्शित किया जा रहा है। इस पेंटिंग की कई खासियतें हैं। इनमें से एक है कि पूरी पेंटिंग में करीब दस हजार ताजमहल मौजूद हैं।

बेहद महीन बने इन ताजमहलों के अलावा पेंटिंग में कुछ दूसरी इमारतों को भी जगह दी गई है। इसके अलावा पेंटिंग में ताजमहल और उससे जुड़ी कई कहानियों को उकेरा गया है। इनमें ताज बनने के सिलसिले, मुमताज को दफनाए जाने, शाहजहां की नजरबंदी और मौत समेत कई नजारे हैं। हांलाकि ये इतने महीन हैं कि इन्हें देखने के लिए लेंस का सराहा लेना पड़ेगा।

स्त्रोत: अमरउजाला

See Also