राजस्थान में जारी है तापमान का उतार-चढाव

राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट और वहीं कुछ हिस्सों में वृद्धि दर्ज की गई है।

Scroll down for more.!

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार जयपुर, सीकर, माउंटआबू, अलवर, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर में न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले गिरावट और ऐरनपुरा रोड, बाड़मेर, पिलानी में वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ तीन डिग्री सेल्सियस, चूरू में 3.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 3.6 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ चार डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 5.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 6.4 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 8.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.7 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 10 डिग्री सेल्सियस, सवाईमाधोपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 11 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 11.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 11.6 डिग्री सेल्सियस, ऐरनपुरा रोड-जैसलमेर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि चूरू, श्रीगंगानगर, सीकर, अलवर में शीतलहर का प्रकोप रहा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कल अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस से 31.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और उत्तर-पूर्वी हिस्से के मैदानी भागों में शीतलहर के साथ पाला पड़ने की आशंका जताई है।

स्त्रोत: प्रदेशटुडे

Tags

See Also