शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 33 शिक्षकों का सम्मान, दो राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए

शिक्षक दिवस के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में राजकीय बालिका मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ चूरू की डॉ. सुमन जाखड़ तथा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, अलवर के इमरान खान को सम्मानित किया गया है।

Scroll down for more.!

आज शिक्षक दिवस है। युवाओं से गुरूजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हर वर्ष राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। जयपुर के अमरूदों के बाग में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से एक-एक शिक्षक (कुल 33) को माननीय मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। गुरूजी सम्मान पुरस्कार’ के तहत शिक्षकों को 11-11 हजार रूपये राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलेवार शिक्षकों का चयन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में योगदान, शिक्षकों द्वारा शिक्षा में नवाचारों, उत्कृष्टता के लिये वैयक्तिक स्तर पर किए गये प्रयासों, विगत तीन शैक्षिक सत्रों के परीक्षा परिणाम, नामांकन वृद्धि में योगदान, शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ विद्यालय संचालन में अतिरिक्त प्रभार का निर्वहन कर विद्यालय संचालन एवं सहयोग आदि के आधार पर किया गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने इस अवसर पर सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी है।

शिक्षक दिवस के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में राजकीय बालिका मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ चूरू की डॉ. सुमन जाखड़ तथा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, अलवर के इमरान खान को सम्मानित किया गया है। इन दोनों शिक्षकों को 51-51 हजार रूपये राशि नकद एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रदेश के ये 33 शिक्षक हुए सम्मानित

  • अध्यापिका सरिता यादव- राप्रावि कनाडिया (हाथीखेड़ा), अजमेर
  • प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार शर्मा-राउप्रावि मालाखेड़ा गेट, अलवर
  • प्रधानाध्यापक रमेश चन्द्र बलाई-राउप्रावि डोबापाडा, बांसवाड़ा
  • अध्यापक हरि नारायण शर्मा-राउप्रावि कैदाहैडी, बारां
  • प्रधानाध्यापक चम्पालाल गर्ग-राउप्रावि संख्या-7, बाड़मेर
  • प्रधानाध्यापक अनुराग सिंह राजौरिया-राउप्रावि हबीबपुर, भरतपुर
  • प्रधानाध्यापिका कुसुम तोदी-राउप्रावि नंबर-1, भीलवाड़ा
  • अध्यापक हुकम चन्द चौधरी-राप्रावि नायक मोहल्ला (राजीव नगर), बीकानेर
  • प्रधानाध्यापक गिरधारी लाल गोचर-राउप्रावि लाम्बाबरड़ा, बूंदी
  • अध्यापक धनराज गायरी-राप्रावि लक्ष्मीपुरा, चित्तौड़गढ
  • प्रधानाध्यापक मंगेजाराम-राउप्रावि अभयपुरा, चुरू
  • प्रधानाध्यापक रमेश चन्द्र शर्मा-राप्रावि जीरोता कलां, दौसा
  • प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा-राप्रावि शेरपुर पं.स. धौलपुर
  • प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार जोशी-राउप्रावि सती, डूंगरपुर
  • प्रधानाध्यापक ईश्वर लाल-राउप्रावि लूतपुरा, गंगानगर
  • प्रधानाध्यापक सुरजीत कुमार-राउप्रावि गोलूवाला निवादान, हनुमानगढ़
  • प्रधानाध्यापिका उषा शर्मा-राप्रावि जालूपुरा, जयपुर
  • प्रधानाध्यापक शेरसिंह दैया-राउप्रावि धुलिया पं.स. सम, जैसलमेर
  • प्रधानाध्यापक पोकरा राम-राउप्रावि हिण्डवाड़ा पं.स. चितलवाना, जालौर
  • प्रधानाध्यापक लाल चन्द राठौर-राप्रावि पृथ्वीपुरा (सरडा) अकलेरा, झालावाड़
  • अध्यापक महेन्द्रसिंह-राउप्रावि बलावड़ा जोहडा, झुंझनूं
  • अध्यापिका स्नेहलता अरोड़ा-राउप्रावि राम मोहल्ला, जोधपुर
  • प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सारस्वत-राउप्रावि बरवतपुरा, करौली
  • प्रधानाध्यापक रामफूल मीणा-राउप्रावि सुण्डकीया ब्लॉक सांगोद, कोटा
  • नागौर जिले से राउप्रावि जिन्दास सं.-1 के अध्यापक श्रवण कुमार सोनी,
  • प्रधानाध्यापक हितेष राणावत-राउप्रावि प्रतापगढ़ (रानी), पाली
  • प्रधानाध्यापक दिलीप करणपुरिया-उत्कृष्ट राउप्रावि छोटी लॉक, प्रतापगढ़
  • प्रधानाध्यापक दिनेश चन्द्र श्रीमाली-राउप्रावि डूमखेड़ा, राजसमन्द
  • प्रधानाध्यापक बाबूलाल बैरवा-राउप्रावि सीनोली, सवाई माधोपुर
  • अध्यापक अमीचन्द जाट-राउप्रावि पालवाली (भगेगा), सीकर
  • अध्यापक चेताराम दूण-राउप्रावि बादला (शिवगंज), सिरोही
  • प्रधानाध्यापक देवकी नन्दन गौतम-राउप्रावि छोटीबरथल, पीईईओ पहाड़ी ब्लॉक निवाई, टोंक
  • अध्यापक प्रकाश चन्द लोहार-राउप्रावि करेल, उदयपुर


Tags

See Also