स्वच्छता रैंकिंग में जयपुर टॉप 50 साफ शहरों में शामिल

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में जयपुर शहर को 39वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Scroll down for more.!

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में जयपुर शहर को 39वां स्थान प्राप्त हुआ है। राजस्थान सरकार की अग्रिम पहल पर प्रदेश सरकार और स्थानीय जनता का यह प्रयास रंग लाया है। इसी का परिणाम है कि देश के 4047 शहरों के बीच यह स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया है। इससे पहले पिछले साल हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में शहर को सफाई में 215वीं रैंक मिली थी लेकिन इस साल 176 पायदान की छलांग लगाई है। सफाई की इस रैंकिंग सुधारने का श्रेय पूरी तरह से नगर निगम और राज्य सरकार की जागरूकता को जाता है। प्रदेश की जनता ने सरकार का पूरा साथ स्वच्छता अभियान में निभाया है। शहर के लोगों ने सफाई को एक अभियान के तरीके से नहीं बल्कि एक संस्कृति के तौर पर अपनाया है।

पिछले साल हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में जयपुर शहर को सफाई में 2000 अंकों में से कुल 954 अंक मिले थे। यह कुल अंकों का मात्र 48 प्रतिशत था। लेकिन इस बार शहर को 4000 में से कुल 2971 यानि 74 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इसी के साथ जयपुर देश के टॉप 50 साफ शहरों में शामिल हो गया है।

इस बार हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इस साल डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन सुविधा भी शुरू की गई है जिसका पूरा असर शहर में देखने को मिल रहा है।


Tags

See Also