स्वच्छ भारत ! स्वच्छ जोधपुर !

जोधपुर के इलाके में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गयी एक अनूठी पहल

Scroll down for more.!

जोधपुर: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जोधपुर के कमला नगर क्षेत्र के निवासियों ने एक नई मिसाल कायम की हैं।

यहाँ लोगो ने अपनी गाड़ियों के साथ ही कूड़ादान बाँध लिया हैं। वे अब कचरा एकत्रित कर कार से बंधे कूड़ेदान में दाल देते और उसे डंपिंग यार्ड में डंप कर देते हूं। इस नवाचार से इलाके को साफ रखने में बहुत आसन हो गया है। इस अभियान में मशहूर ब्रांड की गाड़ियों का भी उपयोग हो रहा हैं जिससे समाज के हर वर्ग के लोगो को स्वच्छ अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक यहाँ के लोगो का कहना हैं की, “प्रधान मंत्री मोदी जी ने इस देश को साफ करने के लिए एक मिशन शुरू किया, और हमें इसका समर्थन करना चाहिए”। गौरतलब हैं की कुछ ही दिन पहले विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य की राजधानी जयपुर में भी 300 से अधिक कूड़ेदान बांटे गये थे जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री की नयी योजना की पहल करना था। इस योजना के तहत कूड़े को शुरुआत में ही उसकी प्रकृति के अनुसार बाँट दिया जाएगा जिससे राज्य के वेस्ट मैनेजमेंट में कुशलता आ सकेगी।

See Also