जयपुर और श्रीगंगानगर के बीच विमान सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

राजस्थान की मुख्यमंत्री माननीय वसुन्धरा राजे के अथक प्रयासों की बदौलत राजस्थान के एक और शहर के लिए हवाई सुविधा की शुरूआत हुई है।

Scroll down for more.!

राजस्थान की मुख्यमंत्री माननीय वसुन्धरा राजे के अथक प्रयासों की बदौलत राजस्थान के एक और शहर के लिए हवाई सुविधा की शुरूआत हुई है। आज जयपुर और श्रीगंगानगर के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई है। अब श्रीगंगानगर भी इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज के तहत जयपुर से सीधी विमान सेवा से जुड़ गया है। जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के लिए सुप्रीम एयर लाइन्स की पहली उड़ान को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री राजे ने इस नई विमान सेवा के शुरू होने पर प्रदेशवासियों, खास तौर पर श्रीगंगानगर के लोगों को बधाई प्रेषित की है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, ‘हमारी सरकार ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का जो काम शुरू किया, वह पूरी तरह सफल रहा है। जयपुर से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर की एयर कनेक्टिविटी के बाद अब कुछ और शहरों को इससे जोड़ा जाएगा।‘ उन्होंने कहा कि दोनों शहरों के बीच एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रदेश के विकास को पंख लेगेंगे।

यह होगा फ्लाइट का शेड्यूल

स्थान: जयपुर से श्रीगंगानगर

पहली फ्लाइट: प्रात: 7 बजे

दूसरी फ्लाइट: शाम: 4 बजे


स्थान: श्रीगंगानगर से जयपुर

पहली फ्लाइट: प्रात: 9 बजे

दूसरी फ्लाइट: शाम: 6 बजे

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री डॉ.रामप्रताप, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, सांसद मदन लाल सैनी, रामचरण बोहरा, विधायक गुरजंट सिंह, राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष ज्योति किरण, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव नागरिक उड्यन सुदर्शन सेठी तथा सुप्रीम एविएशन के प्रेसीडेंट अमित अग्रवाल उपस्थित थे।

Tags

See Also