राजस्थान के सुन्दर गुर्जर ने फिर करवाया गर्व, इंटरनेशनल चेम्पियनशिप में सबसे दूर भाला फेंक जीता स्वर्ण

Rajasthan Patrika Mar 21, 2017, 12:02 IST

Scroll down for more.!

जयपुर

दुबई में चल रहे 9वें फाजा इंटरनेशनल खेलों में जयपुर के सुन्दर गुर्जर ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीत लिया है। एफ—46 वर्ग के पैराएथलीट सुन्दर ने 60.33 मीटर भाला फेंक कर यह पदक अपने नाम किया।

इसी के साथ सुन्दर 9वें फाजा खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। 9वें फाजा में खेलों सुन्द्रर के साथ राजस्थान की शताब्दी अवस्थी भी भाग ले रही है। 

भारतीय पैरालंपिक समिति के कोषाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय का कहना है कि शताब्दी भी देश के लिए पदक लाएगी। सुंदर की इस उपलब्धि पर पीसीआई ने बधाई दी है। राजस्थान के दोनों खिलाड़ी इन खेलों में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और भाला फेंक स्पर्धाओं में भाग ले रहे है।

See Also