राजस्थान की सूर्यनगरी इस तरह बन गयी हैं एक हिल स्टेशन

जोधपुर के तखत सागर के झरने ने इस सूर्यनगरी को दी हिल स्टेशन की आभा|

Scroll down for more.!

अधिकांश लोग राजस्थान को देश का सबसे गर्म राज्य मानते हैं| और मानें भी क्यों न? थार रेगिस्तान का 60 प्रतिशत हिस्सा जो राज्य में सम्मिलित हैं| ऐसे में राज्य की सूर्यनगरी जोधपुर से तपती धुप के अतिरिक्त और क्या आशा रख सकते हैं? पर इन दिनों शहर में प्रकृति का एक अनूठा ही रूप प्रत्यक्ष हो रहा हैं|

जोधपुर की कायलाना रोड पर स्थित तखत सागर ने आसपास का माहौल खुशुनुमा बना रखा हैं| बिना बारिश के ही इसका झरना अभी तक बहुत प्रभावशाली ढंग से बह रहा है| सागर व झरने के पानी ने आसपास के पर्यावरण को काफी शीतल व मनोहर कर दिया हैं|

यहाँ के वसंतनुमा पर्यावरण के आकर्षण से कई विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों ने भी यहाँ अपना प्रवास स्थापित कर लिया हैं जिनके मनोहारी कलरव से इस स्थान का आकर्षण और भी बढ़ गया हैं|

See Also