राजस्थान के किसानो को मिली 38 हज़ार करोड़ की सब्सिडी

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि मौजूदा सरकार द्वारा किसानों को 38,700 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है

Scroll down for more.!

राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा को बताया कि मौजूदा सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में किसानों को 38,700 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी प्रदान की है। सैनी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार ने 7,047 करोड़ रुपए आपदा सहायता के रूप में भुगतान किया है।

उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफी का उचित समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। यह समिति अन्य राज्यों के कृषि ऋण माफी का परीक्षण करके, अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समिति की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार पर सरकार किसानों के हितों में उनका कर्ज माफ करने पर फैसला लेगी।

सैनी ने कहा कि किसानों को लाभ देने के लिए प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद पर लगभग एक सौ करोड़ रुपए का मंडी शुल्क माफ किया गया है। उन्होंने कहा एम. एस. स्वामीनाथन समिति की 85 प्रतिशत सिफारिश लागू कर दी गई है।

स्त्रोत: समाचारजगत

Tags

See Also