प्रदेश का तीसरा वैक्स म्यूजियम सवाईमाधोपुर में

उदयपुर और जयपुर के बाद सवाई माधोपुर में बनने वाला यह म्यूजियम राजस्थान का तीसरा और देश का सातवाँ वैक्स म्यूजियम होगा।

Scroll down for more.!

लंदन के तुसाद म्यूजियम की तर्ज पर सवाईमाधोपुर में भी एक वैक्स म्यूजियम बनने जा रहा है। जालौर की एक निजी संस्था की ओर से बनाए जा रहे इस वैक्स म्यूजियम की लागत करीब दो करोड़ रूपए आएगी। शहर के गणेश धाम के पास बनने वाले इस म्यूजियम में विश्व प्रसिद्ध हस्तियों व महापुरूषों के मोम के पुतले लगाए जाएंगे। साथ ही उनकी जीवनी की संक्षिप्त जानकारी अंकित की जाएगी। सवाईमाधोपुर में बनने वाला यह राजस्थान का तीसरा और देश का 7वां वैक्स म्यूजियम होगा। इससे पहले उदयपुर और राजधानी जयपुर में भी वैक्स म्यूजियम बन चुके हैं।

करीब 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनने वाले इस म्यूजियम में महापुरूषों व बड़ी हस्तियों के पुतलों के अतिरिक्त पर्यटकों के लिए गेम जोन, वाटर पार्क, सी एरिया, 2 एलईडी सिनेमा हॉल, कैंटीन, जिम, मिरर इमेज व हॉरर हाउस आदि की भी सुविधाएं मिलेंगी। म्यूजियम में प्रवेश टिकट से होगा। टिकट कितने की होगी, फिलहाल यह निर्धारित नहीं हुआ है।

देश का 7वां वैक्स म्यूजियम होगा

शहर के गणेशधाम के पास खुलने वाला यह म्यूजियम राजस्थान का तीसरा और देश का 7वां वैक्स म्यूजियम होगा। देश में गोवा, लोनावाला, महाबलेश्वर, शापूतारा, उदयपुर और जयपुर में पहले से ही वैक्स म्यूजियम हैं।

इन हस्तियों के लगेंगे पुतले

सवाईमाधोपुर वैक्स म्यूजियम में रणथम्भौर के शासक राव हम्मीर देव, राणा कुंभा, राणा सांगा, पृथ्वीराज चौहान आदि शासकों के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार सहित कई सेलिब्रिटिज़ के वैक्स स्टेचू यहां लगाए जाएंगे।

Tags

See Also