18 नवम्बर को मनाया जाएगा राज्य सड़क सुरक्षा दिवस

प्रदेश के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा नवम्बर माह के तृतीय रविवार यानि 18 नवम्बर को राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Scroll down for more.!

प्रदेश के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा नवम्बर माह के तृतीय रविवार यानि 18 नवम्बर को राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बता दें, प्रतिवर्ष नवम्बर माह के तृतीय रविवार को विश्वभर में सडक दुर्घटनाओं में मृतकों की स्मृति में 'वर्ल्ड  à¤°à¤¿à¤®à¥‡à¤®à¥à¤¬à¤°à¥‡à¤‚स डे' मनाया जाता है। इस वर्ष 'वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे' का विषय 'सड़कों की कहानियॉ कहानियां है। इस संबंध में उप महानिरीक्षक यातायात पुलिस एवं अतिरिक्त निदेशक सेंटर फॉर रोड सेफ्टी पुलिस विश्वविद्यालय एस. परिमाला ने बताया कि इस वर्ष जिला पुलिस राजस्थान स्काउट गाइड एवं सेंटर फॉर रोड सेफ्टी पुलिस विश्वविद्यालय एवं अन्य संगठनों की सहभागिता द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों को श्रद्धाजलि दी जाएगी एवं आमजन को सड़क नियमों की पालना करने हेतु जागरूक भी किया जाएगा। राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के दिन आकाशवाणी जयपुर केंद्र द्वारा विभिन्न विशेषज्ञों के साथ विशेष बातचीत का प्रसारण राज्य स्तर पर किया जाएगा।

Read more: à¤­à¤¾à¤°à¤¤ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में जादू बिखेर रहा राजस्थान मंडप

Tags

See Also